[ad_1]
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने वीडियो में कहा, मैं विशेष तौर पर पंजाब पुलिस को बता रहा हूं. आईजी पंजाब, आईजी इस्लामाबाद और इनके हैंडलर्स का जमान पार्क के बाहर आज या कल ऑपरेशन का प्लान है. दोनों आईजी ने दो स्कॉड बनाए हैं, जो उनकी ओर से आकर हमारे लोगों में शामिल हो जाएंगे और पुलिस पर फायरिंग करेंगे. इस दौरान पूरी कोशिश की जाएगी कि 4-5 पुलिसवाले मारे जाएं. इसके बाद पुलिस हमला करेगी. इमरान ने यह भी कहा कि पुलिस आम लोगों को भी कत्ल करेगी.
[ad_2]
Source link