एशिया कप में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला: खेल प्रेमी कर रहे प्रार्थना, इस बार पाक को हराने की पूरी होगी कामना

[ad_1]

India Pakistan cricket mattttch in Asia Cup

भारत पाकिस्तान
– फोटो : सोशल

विस्तार


एशिया कप के 39 साल का इतिहास गवाह है कि भारत हमेशा पाकिस्तान पर हावी रहा है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 13 मुकाबले हुए हैं। इनमें भारत ने सात में जीत हासिल की है। वर्ष 1984 से लेकर अब तक भारत सात, श्रीलंका छह और पाकिस्तान दो बार चैंपियन रहा है। 

क्रिकेट के जानकार और क्रिकेट प्रेमी भारत को मजबूत दावेदार मानते हैं। खेल प्रेमी प्रार्थना कर रहे हैं कि इस बार पाकिस्तान को हराने की कामना पूरी हो। पिछली बार एशिया कप में भारत को पाकिस्तान ने हरा दिया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच रोमांचक होने की उम्मीद है। भारत बहुत मजबूत टीम है। बुमराह की वापसी से तेज गेंदबाजी को धार मिलेगी। भारत ही जीतेगा। -अजय शर्मा, प्रशिक्षक, अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी

एशिया कप में भारत एक बार फिर पाकिस्तान को मात देगा। क्रिकेट के मैदान पर जब भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ती है, तो मैच नहीं जंग होती है। जीत भारत की होगी। -मुकेश बिहारी माहेश्वरी, क्रिकेट प्रेमी

मैं भारत की जीत की दुआ कर रहा हूं। पाकिस्तान से हार बहुत बुरी लगती है। भारत की बल्लेबाजी बहुत मजबूत है। पाकिस्तान को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ेगा। -वंश यादव, प्रशिक्षु खिलाड़ी

मैच रोमांचक होगा। पाकिस्तान की टीम भी अच्छी है। बाबर आजम जैसे बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं। भारतीय टीम भी अच्छी है। उम्मीद करता हूं जीत भारत की होगी। -राहुल वार्ष्णेय, खेल प्रेमी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *