खुशखबरी: 15 मार्च से पहले पहुंचेगी शौचालय निर्माण की पहली किस्त, 1508 लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

[ad_1]

शौचालय

शौचालय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत हाथरस के 1508 लाभार्थियों के खातों में 15 मार्च तक व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की किस्त पहुंचेगी। इसे लेकर अपर मुख्य सचिव ने निर्देश जारी कर दिए हैं। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने सभी एडीओ पंचायत से लाभार्थियों का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीण इलाकों में व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण के लिए शासन की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इन आवेदनों के सापेक्ष पंचायती राज विभाग की ओर से आवेदनों की जांच कराई गई। जांच में पात्र पाए गए सभी लाभार्थियों के डाटा सत्यापित कर किश्त जारी करने के लिए तैयार किया गया। अपर मुख्य सचिव ने बीसी के माध्यम से जिले के 1508 पात्र लाभार्थियों के शौचालय निर्माण शुरू कराए जाने को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।

अपर मुख्य सचिव ने 15 मार्च से पूर्व सभी के खातों में निर्माण की प्रथम किस्त भेजने के निर्देश दिए हैं। इस निर्देश के क्रम में डीपीआरओ सुबोध जोशी ने सभी एडीओ पंचायत को 14 मार्च तक पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि प्रथम किस्त भेजी जा सके। उन्होंने कहा है कि डाटा को भेजने में लापरवाही करने की दशा में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *