[ad_1]
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में नगाड़े की धुन पर नृत्य किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि नरेंद्र मोदी की सरकार में पूर्वोत्तर के राज्यों में हुए विकास पर जनता ने वोट किया है। यह जीत बताती है कि जनता का मोदी पर भरोसा हर रोज और मजबूत हो रहा है।
त्रिपुरा विधानसभा में 60 सीटें हैं। यहां पर कुल 33 सीटों पर भाजपा को बढ़त दिखाई जा रही है। पार्टी की सरकार बनना तय है।
इसी तरह नागालैंड में भी 60 विधानसभा सीटें हैं। यहां भी भाजपा 36 सीटों पर आगे है। जबकि 13 सीटें अन्य दलों को मिली हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कायम है। उससे 2024 में भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है।
जश्न के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर पटाखे भी फोड़े।
[ad_2]
Source link