न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

[ad_1]

liquor ban and anti drug campaign in nitish kumar bihar sharabbandi in bhojpur news, madhubani news

अस्पताल ले जाते परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर के स्कूल में गांजा पीने से मना करने पर एक गंजेरी ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना पवना थाना क्षेत्र के अरैला गांव की है। घटना के बाद जख्मी को इलाज के लिए परिजन और स्थानीय मुखिया के मदद से सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन स्थिति गंभीर होने की वजह से चिकित्सक ने उसे पटना रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। घायल युवक पवना थाना क्षेत्र के अरैला गांव निवासी मोहम्मद शरीफ के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जहांगीर बताया जा रहा है जिसे दाहिने तरफ छाती में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गयी और गोली मारने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

विद्यालय के अंदर गांजा पीने से किया था मना

घटना के संबंध में घायल मोहम्मद जहांगीर का कहना है कि सोमवार की सुबह वह अपने गांव अरैला मध्य विद्यालय में खेलने के लिए गया हुआ था। इसी बीच स्कूल के अंदर गांव के ही अंकित नाम का युवक गांजा पी रहा था। उसे गांजा पीते देख जहांगीर ने अंकित को स्कूल के अंदर गांजा पीने से मना किया। जहांगीर के मना करने पर अंकित उसके साथ गाली गलौज करने लगा। इतने में वह वहां से निकला और कुछ ही देर में लौटकर आया और उसे गोली मार दी। गोली लगते ही जहांगीर जमीन पर गिर पड़ा।

घायल युवक की स्थिति गंभीर

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए और आननफानन में पंचायत के मुखिया मंटू सिंह उसे  लेकर अस्पताल गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायल युवक को पटना रेफर कर दिया। अस्पताल से रेफर होने के बाद फिलहाल इसका इलाज शहर के एक निजी क्लीनिक में चल रहा  है।

आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पवना थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गोली मारने वाले आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुट गई है। इस बीच अस्पताल में घायल और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेने पहुंचे पवना थाना के एसआई सुरेश सिंह ने बताया कि मामूली विवाद में अरैला गांव के एक शख्स के द्वारा गोली मारकर युवक को घायल कर दिया गया है। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में गोली मारने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *