रांची में दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट

[ad_1]

रातू (रांची): झारखंड के रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. रातू थाने के पुलिस निरीक्षक शशिभूषण चौधरी ने बताया कि पुलिस सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है.

ग्रामीणों ने आरोपियों को किया पुलिस के हवाले
बताया जा रहा है कि सामूहिक दुष्कर्म की भनक लगते ही ग्रामीणों ने पांचों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस देर रात ही उन्हें थाने ले आयी और पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार तीन युवक नयाटोली सिमलिया के बताए जा रहे हैं, जबकि दो युवक तिगरा के हैं. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

आरोपियों से हो रही पूछताछ
रातू थाने के पुलिस निरीक्षक शशिभूषण चौधरी ने जानकारी दी है कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है. इनसे पूछताछ की जा रही है.

ALSO READ: मनी लाउंड्रिंग के आरोपी पंकज मिश्रा का पाचन तंत्र हुआ खराब

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *