सोपोर: घर में बना रखा था आतंकी ठिकाना आईईडी समेत हथियारों का जखीरा बरामद

[ad_1]

Police recovered explosives and ammunition in Sopore during a search operation

kashmir
– फोटो : संवाद

विस्तार


बारामुला जिले के सोपोर में वीरवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने एक संयुक्त तलाशी अभियान में एक घर में बनाए गए आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। यहां से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) समेत हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।

यह घर सोपोर में एक मुठभेड़ में मारे गए आतंकी कयूम नजार के भाई रशीद नजार का है। तलाशी अभियान के दौरान घर के तहखाने में छिपाकर रखी विस्फोटक सामग्री, आईईडी, एक मैगजीन के साथ पिस्तौल, एसएलआर और एके47 राइफल के साथ गोला बारूद बरामद किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वीरवार की सुबह पुलिस टीम ने सोपोर के क्रैंकशिवेन इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इसमें एक घर में बनाए गए आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया। आरोपी रशीद नजार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह बरामदगी शहर में सुरक्षा बनाए रखने और आतंकी हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करती है। पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हथियारों की बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों ने पुरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *