अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर से भी मिले 20 करोड़ कैश

शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के एक और घर से भारी मात्रा में कैश मिला है। अर्पिता के क्लब टाउन वाले अपॉर्टमेंट में रेड के दौरान एक कमरे की सेल्फ से नोट मिलने के बाद बैंक अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। बैंक के कारिंदे नोट गिनने की मशीनों के साथ मौके पर पहुंचे। अर्पिता के घर से 20.9 करोड़ रुपये और संपत्तियों के दस्तावेज पहले ही जांच बरामद हो चुके हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक अपॉर्टमेंट से 20 करोड़ कैश और 3 किलो सोना मिला है। नोटों की गिनती लगातार चल रही है।
एजेंसी के अधिकारी इस फ्लैट पर पहुंचे तो ताला बंद था। अधिकारी अंदर घुसे तो वहां भी नोट मिले। पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी फिलहाल 3 अगस्त तक ईडी की हिरासत में हैं। पार्थ को गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी के अधिकारियों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनसे शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर पूछताछ चल रही है। ईडी का कहना है कि अर्पिता के घर से मिला धन शिक्षक भर्ती घोटाले की रकम है।
लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर बंगाली सिनेमा की एक साइड अभिनेत्री सरकार के एक दिग्गज मंत्री की करीबी कैसे हो गई। उधर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने अर्पिता के घर पर 21 करोड़ रुपये नकद मिलने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें दुर्गापूजा कार्यक्रम के दौरान सीएम ममता और पार्थ चटर्जी के साथ अर्पिता मुखर्जी भी दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *