नीतीश के कैबिनेट विस्तार में 5 मंत्री नदारत

बिहार में मंत्रीमंडल का विस्तार हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार (16 अगस्त, 2022) को नए मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 31 नए मंत्रियों को शामिल किया। नीतीश कैबिनेट की शपथ के साथ ही कुछ विधायकों की नाराजगी भी सामने आई है।सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पांच विधायक नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे। यह विधायक मंत्रिपद नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं, जबकि सीएम नीतीश कुमार को 24 अगस्त को बहुमत साबित करना है। ऐसे में विधायकों की नाराजगी कुछ और ही इशारा कर रही है।नाराज होने वाले विधायकों में परबट्टा विधायक डॉ संजीव कुमार, रुन्नीसैदपुर पंकज कुमार मिश्रा, बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार और मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह और केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा का नाम शामिल है। संयोग से ये सभी विधायक भूमिहार जाति के हैं।वहीं शपथग्रहण में शामिल न होने पर जब शालिनी मिश्रा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अपनी सास के इलाज के लिए फिलहाल दिल्ली में हैं।विधायक डॉक्टर संजीव कुमार की पोस्ट से सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बाकी तीन विधायकों के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘तुम से पहले वो जो इक शख़्स यहां तख़्त-नशीं था, उस को भी अपने ख़ुदा होने पे इतना ही यक़ीं था!!’मंत्री मंडल में जगह ना मिलने की वजह से इन विधायकों के साथ-साथ उपेंद्र कुशवाहा भी नाराज बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नाराज होकर महाराष्ट्र चले गए हैं। बता दें कि नीतीश कुमार ने पिछले हफ्ते बीजेपी से गठबंधन तोड़कर RJD समेत सात दलों के साथ बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *