नहीं रहीं प्रो. अन्नपूर्णा शुक्ला: 2019 के चुनाव में नामांकन से पहले पीएम मोदी ने छूए थे पैर, पढ़ें

[ad_1]

Prof. is no more. Annapurna Shukla: PM Modi had touched feet before nomination in 2019 elections,

2019 के चुनाव में नामांकन से पहले पीएम मोदी ने छूए थे पैर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की मानस पुत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावक रही प्रो. अन्नपूर्णा शुक्ला (94) का शनिवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बुखार से ग्रसित थीं। रविंद्रपुरी स्थित एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार देर शाम हरिश्चंद्र घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटे डॉ. डॉ. कृष्णकांत शुक्ल ने मुखाग्नि दी।

यह भी पढ़ें- ‘फिर से बनारस आवे क मौका मिलल हौ’: काशी में बोले पीएम, महादेव से पहले मां पार्वती व गंगा को करते हैं प्रणाम

गोरखपुर विश्वविद्यालय में 1980 से 83 तक कुलपति रहे स्वर्गीय प्रो. बेनीमाधव शुक्ला की पत्नी प्रो. अन्नपूर्णा शुक्ला बीएचयू महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या थीं। महिला महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग की स्थापना और इस विषय की पढ़ाई शुरू कराने का श्रेय प्रो. अन्नपूर्णा शुक्ला को ही जाता है। करौंदी स्थित नंदनगर कॉलोनी में प्रो. शुक्ला अपने बेटे डॉ. कृष्णकांत शुक्ल के साथ रहती थीं। इनके तीन बेटे डॉ. कमलकांत शुक्ला, डाॅ. कौशलकांत शुक्ला और डॉ. रमाकांत शुक्ला विदेश में रहते हैं। निधन से शहर के प्रबुद्धजनों के साथ ही महिला महाविद्यालय बीएचयू व अन्य विभागों के शिक्षक, अधिकारियों व विद्यार्थियों ने शोक जताया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *