रेलवे : मदुरै जैसे हादसे को रोकने के लिए सैलून में अब इलेक्ट्रिक चूल्हा, तमिलनाडु की घटना से रेलवे ने लिया सबक

[ad_1]

To prevent accidents like Madurai, now electric stoves in salons, Railways learned a lesson from the incident

रेलवे पैंट्रीकार।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


पिछले माह मदुरै में ट्रेन के एक कोच में लगी आग की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने बड़ी पहल की है। रेलवे अफसरों के निरीक्षण यान (सैलून) से एलपीजी सिलेंडर हटाकर इलेक्ट्रिक चूल्हा (इंडक्शन) लगाया जा रहा है। ऐसा करने वाला एनसीआर संभवत: भारतीय रेल का पहला जोन है।

दरअसल, उत्तर भारत में दिल्ली के बाद सर्वाधिक सैलून प्रयागराज में ही हैं। यहां प्रयागराज मंडल के जिम्मे 18 सैलून का रखरखाव है। 18 में पांच सैलून केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) के हैं। यहां प्रयोग के तौर अफसरों के सैलून में एलपीजी सिलेंडर के स्थान पर इलेक्ट्रिक चूल्हा लगाया जाएगा। एक-एक करके सभी सैलून से भी सिलेंडर हटाने की तैयारी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *