[ad_1]

पुलिस पर हमलावर हुए सत्संगी: आगरा में अवैध कब्जा हटाने गई टीम के सामने लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी आगरा के दयालबाग क्षेत्र में अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस-प्रशासन की टीम पर सत्संगियों ने हमला करने का प्रयास किया। सत्संगी लाठी-डंडे लेकर पुलिस के सामने आ गए। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। हालांकि पुलिस ने अराजकता फैला रहे सत्संगियों को लाठी लेकर वहां से खदेड़ दिया।
इसके बाद पुलिस ने भगवान टॉकीज से दयालबाग जाने वाली रोड को रोक दिया। लोगों से दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहा। इससे भगवान टॉकीज पर भारी जाम लग गया। राधा स्वामी सत्संग सभा के सत्संगी पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। पुलिस-प्रशासन और सत्संगियों के बीच शनिवार से ही तनाव का माहौल बना हुआ है।
[ad_2]
Source link