देहरादून: स्मार्ट सिटी का काम कर रहे मजदूरों पर पथराव, पांच घायल, एक की हालत गंभीर, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

[ad_1]

Stones pelted on laborers doing smart city work Bindal bridge Chakrata Road Dehradun Uttarakhand news

स्मार्ट सिटी का काम कर रहे मजदूरों पर पथराव
– फोटो : amar ujala

विस्तार


स्मार्ट सिटी का काम कर रहे मजदूरों और स्थानीय लोगों में रविवार देर रात झगड़ा हो गया। कुछ लोगों ने मजदूरों पर पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें पांच मजदूर घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। काम कर रहे मजदूरों ने वहां पर जेसीबी लगाकर सड़क जाम करने की कोशिश की।

इसके बाद पुलिस पहुंची स्थिति को संभाला। पत्थर मरने वालों के खिलाफ देर रात शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना चकराता रोड पर बिंदाल पुल के पास की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यहां पर स्मार्ट सिटी का काम चल रहा था। खोदाई में कई मजदूर लगे हुए थे। इस दौरान वहां पर पास की बस्ती के कुछ लोगों की साइकिल खड़ी थी।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: आयुष्मान क्लेम में प्रदेश का बेहतर काम, अस्पतालों को सात दिन में किया भुगतान, केंद्र देगा अब इनाम

बताया जा रहा है कि कुछ मजदूरों ने लोगों से इन्हें हटाने को कहा। इस बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि बस्ती के आठ-दस युवकों ने आकर पथराव कर दिया। इससे कुछ मजदूरों को चोट लगी है। कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आरोपी भाग गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *