[ad_1]

एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा
– फोटो : संवाद
एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने कहा कि 1 अक्तूबर को शहर में मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनाली में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। लेकिन, अब सब सामान्य हो रहा है। मैराथन यही संदेश देने के लिए आयोजित की जा रही है कि मनाली अब सुरक्षित है और पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा और जिला पर्यटन अधिकारी मनाली में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। 1 अक्तूबर को प्रशासन और पर्यटन विभाग के तत्वाधान में मनाली में मैराथन होगी। यह मैराथन सुबह 6:00 बजे शुरू होगी।
मैराथन पांच चरणों में होगी। इसमें देश ही नहीं विदेश के धावक भी भाग लेंगे। इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है। उन्होंने बताया की मनाली के माल रोड से 42 किलोमीटर की फुल, 21 किलोमीटर की हाफ, 13 की शॉट और पांच किलोमीटर की रन फॉर फन मैराथन का आयोजन होगा। इसके अलावा रोहतांग के लिए स्पेशल मैराथन भी करवाई जाएगी। यह मैराथन सुबह 4:00 बजे शुरू होगी। जबकि अन्य आयोजन सुबह 6:00 बजे से शुरू किए जाएंगे। मैराथन के लिए देश-विदेश से अब तक 90 प्रविष्टियां हो चुकी हैं। 150 स्थानीय प्रतिभागी भी इसमें भाग ले रहे हैं।
[ad_2]
Source link