कोर्ट: भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एनआईए की विशेष अदालत में हुईं पेश, मालेगांव बम विस्फोट का मामला

[ad_1]

Malegaon blast case: BJP MP Pragya Singh Thakur appears before NIA court

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


2008 में हुए मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एनआईए विशेष अदालत में पेश हुई है। सोमवार को प्रज्ञा दोपहर 2 बजे एनआईए की विशेष अदालत में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अदालत को बताया कि वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित है। जिसके कारण वह सुबह जल्दी उठने में असमर्थ है। जिसके बाद अदालत ने आरोपियों के बयान दर्ज करने के लिए मामले को 3 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।

अभियोजन पक्ष ने 14 सितंबर को अदालत को सूचित किया था कि मामले में साक्ष्य दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभियोजन पक्ष के किसी भी गवाह से पूछताछ की जरूरत नहीं है।

प्रावधान के अनुसार, अदालत आमतौर पर मामले पर अभियुक्तों से सवाल करती है ताकि उन्हें उनके खिलाफ सबूत में दिखाई देने वाली किसी भी परिस्थिति को व्यक्तिगत रूप से समझाने में सक्षम बनाया जा सके।






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *