अलीगढ़: 60 लाख की शराब संग पकड़े ट्रक चालक-परिचालक भेजे जेल, अन्य साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

[ad_1]

Truck driver and conductor caught with liquor cache sent to jail

बरामद शराब के साथ पुलिस की हिरासत में बैठे आरोपी
– फोटो : पुलिस

विस्तार


अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पनैठी के निकट शनिवार की देर रात आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक में भरकर अंग्रेजी शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। शराब के इस बड़े जखीरा के साथ दो आरोपियों को पकड़ लिया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस शराब तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों को पता लगाने में जुट गई है। 

इससे पहले भी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कई बड़े मामले सामने आए थे। वर्ष 2021 में  गांव में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री एवं शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा गया था। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी समेत पनैठी चौकी इंचार्ज व सिपाहियों के खिलाफ कार्यवाही कर सस्पेंड किया था। वहीं बीते माह एसटीएफ की टीम के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव जसरतनपुर के पास एक बंद मकान में अवैध शराब का एक बड़ा जखीरा पकड़ा। जिसमें पुलिस ने सात शराब तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

शनिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से पंजाब से बिहार ट्रक द्वारा तस्करी को जा रही अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को पनैठी के पास दो आरोपियों समेत पकड़ा। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 60 लाख रुपए की बताई गई है। इस बड़ी कामयाबी पर भले ही थाना पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही हो, पर मुखबिर द्वारा आबकारी विभाग को सही समय पर सटीक सूचना नहीं मिलती तो शराब से भरे ट्रक को पकड़ना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन था। 

इस सम्बन्ध में सीओ बरला सर्जना सिंह ने बताया कि पंजाब से बिहार तस्करी को जा रही शराब के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों के बारे में सर्विलांस के जरिए जानकारी की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *