[ad_1]

देव रतूड़ी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के युवा आज देश विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं टिहरी के देव रतूड़ी। वह चीन में होटल व्यवसायी ही नहीं चीनी फिल्म स्टार भी हैं। अब तक वहां कई होटल की चेन खड़ी कर चुके देव करीब 35 फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों कलाओं में माहिर देव की चर्चा अक्सर सोशल मीडिया पर चलती रहती है। विदेशी धरती पर नई ऊंचाईयां छू रहे इस कलाकार को अपनी माटी से भी बेहद प्यार है। जिससे वह समय-समय पर अपने गांव केमरियासौड़ आते रहते हैं। बीते जुलाई माह में ही वह अपनी धार्मिक यात्रा पर गांव पहुंचे थे।
पिता-बेटों की जोड़ी का कमाल: टिहरी झील में दिखाया करतब, बिना लाइफ सेविंग जैकेट के की 15 किमी तैराकी
ऐसे द्वारिका प्रसाद से बने देव रतूड़ी
भिलंगना ब्लॉक के केमरियासौड़ से निकले द्वारिका प्रसाद रतूड़ी से देव रतूड़ी बने देव की कहानी काफी दिलचस्प और प्रेरणादायक है। एक छोटे गांव से निकले देव ने कड़ी मेहनत के बूते चाइना में बड़ा मुकाम हासिल किया। होटल में वेटर की नौकरी करने से लेकर मैनेजर बनने और अब तक करीब आठ भारतीय रेस्तरां के मालिक बने देव आज चाइना की फिल्म इंडस्ट्री में भी जाना-पहचाना चेहरा बन चुके हैं। पिछले 18 सालों से चीन में रह रहे देव रतूड़ी बीते जुलाई माह में ही अपने गांव आए थे। तब उनसे दूरभाष पर हुई बात में उन्होंने बताया था, कि वह धार्मिक यात्रा पर स्वदेश आए थे। कोयंबटूर, वाराणसी, वृंदावन और देवभूमि का भ्रमण करने के बाद वह अपने गांव गए थे। समय की कमी के कारण वह कुछ दिन ही अपने गांव में रुके थे। अपने प्रयास और संघर्ष से मुकाम हासिल करने वाले देव के प्रशंसक यहां भी कम नहीं हैं।
[ad_2]
Source link