[ad_1]

poonch
– फोटो : संवाद
विस्तार
पुंछ-मंडी सड़क मार्ग पर मंगलवार सुबह एक स्पेशल पुलिस अफसर (एसपीओ) का शव बरामद हुआ है। शव के कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी मिली है। माना जा रहा है कि बीती रात एसपीओ अपनी बाइक से अपने गंतव्य की ओर जा रहा था, इस दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गया, जिससे उसकी जान चली गई।
वहीं, पुलिस की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजा सुखदेव सिंह अस्पताल रवाना किया गया है। मृतक की पहचान खलिक हुसैन पुत्र अब्दुल करीम निवासी बलनोई, मेंढर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link