Poonch Accident: जियारत के लिए जा रहे कार सवार हुए हादसे का शिकार, पुलिसकर्मी सहित दो की मौत, बच्चा घायल

[ad_1]

Jammu kashmir: police personnel Among Two Dead in Road Accident in poonch

पुंछ में दुर्घटना
– फोटो : संवाद

विस्तार


जम्मू संभाग के जिला पुंछ में मंगलवार को सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। कार में एक बच्चा भी सवार था, जो घायल हुआ है। बच्चे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल दाखिल कराया गया है। वहीं, पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पुंछ जिले की मंडी तहसील में मंडी-लोरन सड़क पर एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार में सवार एक बच्चे समेत तीन व्यक्ति घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोगों ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। तुरंत घायलों को उप जिला अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। लेकिन इनमें दो लोगों को मौत हो गई। घायल बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। उसका इलाज जारी है।

 

मृतकों की पहचान जमील अहमद खान (38) पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी पलेरा, मंडी और पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद सादिक (40), पुत्र फैज अकबर निवासी पलेरा, मंडी के तौर पर हुई है। पुलिसकर्मी सादिक रामबन में तैनात थे। छोटा बच्चा मोहम्मद नईम-उल-सादिक पुत्र मोहम्मद सादिक घायल हुआ है, जो उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि कार सवार पलेरा में जियारत की तरफ जा रहे थे। उधर, पुलिस ने कानूनी औपचारिकताओं के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। दोनों मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *