[ad_1]

दो दिवसीय ड्रोन शो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर सोमवार की सुबह भारत की ड्रोन शक्ति को देख लोग दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए। दुनिया में तेजी से अपनी पहचान बना रहे देश में बने ड्रोन ने खेतों में कीटनाशकों से छिड़काव से लेकर आग बुझाने तक के मुश्किल काम चुटकी में करके दिखा दिए।
सबसे ज्यादा रोमांच सेना के साथी बने ड्रोन के हैरतअंगेज करतब देखकर हुआ। पहले दिखाया गया कि कैसे आसमान में उड़ता ड्रोन जमीन पर छिपे आतंकी का पता लगा सकता है। फिर ड्रोन से बम गिराकर देश के दुश्मन का ठिकाना तबाह करने का नमूना पेश किया गया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से खुद ब खुद काम करते हुए जादुई चिराग की तरह ड्रोन ने पलभर में दुश्मन के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
शो में थर्मल कैमरे से लैस आग बुझाने वाले अग्निशमन ड्रोन, घुसपैठियों को मार गिराने में सक्षम आइडिया ड्रोन, दुश्मन का पता लगाने (रेकी) वाले स्वाम ड्रोन, 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पांच किलो तक भार ले जा सकने वाले ईगम ड्रोन को सबसे ज्यादा वाहवाही मिली।
भारतीय वायुसेना और ड्रोन फेडरेशन आफ इंडिया की संयुक्त मेजबानी में कराए जा रहे दो दिवसीय ड्रोन शो के पहले दिन सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उद्घाटन किया। ड्रोन शो में 50 कंपनियां अपने-अपने ड्रोन लेकर आई हैं। पहले दिन 14 तरह के ड्रोन ने अपनी ताकत का अहसास कराया।
[ad_2]
Source link