[ad_1]

पीएसी में पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
नेगोसिएशन पुलिसिंग का एक खास पहलू है। पुलिस अधिकारियों के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कौशल है क्योंकि उन्हें रोज किसी न किसी विवाद का सामना करना पड़ता है। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय सीतापुर में सोमवार को इसी विषय पर आईआईएम इंदौर के विशेषज्ञों ने 676 प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टरों को प्रशिक्षित किया। उनके लिए नेगोसिएशन व जन प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।
आईआईएम इंदौर के गवर्मेंट अफेयर्स प्रबंधक नवीन कृष्ण राय ने बताया कि इस सत्र में अधिकारियों को नेगोसिएशन और विवाद प्रबंधन के पहलुओं से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि नेगोसिएशन स्किल में सुधार की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें – डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले: 100 में 75 फीसदी वोट बीजेपी का, बचे 25 में सारी पार्टियां आपस में बांट लें
ये भी पढ़ें – बाराबंकी: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, विपक्षी गठबंधन इंडिया सत्ता लोलुपों का समूह, ये कुर्सी के लिए लड़ रहा
उन्होंने इसकी विभिन्न शैलियों, चरणों और रणनीतियों के बारे में बात की। वहीं, जन प्रबंधन विषय पर बात करते हुए उन्होंने स्कीमा सिद्धांत के माध्यम से बताया कि हर व्यक्ति का स्कीमा अर्थात सोच व समझ का निर्माण उसके आसपास के माहौल और उसकी परवरिश के आधार पर होता है। इसलिए फील्ड में ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारियों को कोशिश करनी चाहिए कि वे सभी परिस्थितियों को सामान्य नागरिक के नजरिए से देखें और उसके अनुसार उचित व्यवहार करें।
[ad_2]
Source link