पत्नी का कत्ल कर शव आंगन में दफनाया: ‘रोज पैसे मांगती थी… बोलती भी बहुत थी, इसलिए मार डाला’, बोला कातिल पति

[ad_1]

Police arrested husband who murdered his wife in kanpur

पत्नी की हत्या के बाद शव घर के आंगन में दफनाया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कानपुर के बिल्हौर के ककवन थाना इलाके के उट्ठा गांव में पत्नी की हत्या कर शव घर के आंगन में दफनाने के आरोपी पति को पुलिस ने सोमवार की सुबह कानपुर के कल्याणपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पत्नी के बहुत जुबान चलाने और घरेलू कलह से ऊबकर गला दबाकर हत्या करने के बाद शव आंगन में दफनाने की बात कबूली है। 

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया। उट्ठा गांव में नशेबाज पति ने पत्नी अंजली (26) की हत्या कर शव आंगन में दफना दिया था। बाद में घर में ताला लगाकर भाग गया था। रविवार को घर से दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आंगन में गड्ढे में दबा शव बरामद किया था। 

ककवन थानाध्यक्ष बृजमोहन ने बताया कि सोमवार की सुबह कानपुर के कल्याणपुर से अंजली के हत्यारोपी पति घनश्याम शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। वह भागने की फिराक में था, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। इस पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी घनश्याम ने बताया कि रोजाना पैसा मांगने और बात-बात पर ताना देने व जुबान ज्यादा चलाने पर उसने नशे की हालत में गला दबाकर अंजली की हत्या कर दी।

इसके बाद फावड़ा व खुरपी से आंगन में गड्ढा खोदकर दफना दिया। शव जल्द से जल्द नष्ट हो सके, इसके लिए पास की दुकान से नमक लाकर डाल दिया। पुलिस ने घनश्याम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *