जम्मू: अस्थाई कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में फिर किया प्रदर्शन, बोले- कब जागेगी सरकार

[ad_1]

Jammu: daily wazers workers demonstrated again in support of their demands

जम्मू में प्रदर्शन
– फोटो : संवाद

विस्तार


जम्मू में जल शक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारियों ने मंगलवार को एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे प्रवीण कुमार ने कहा स्थाई किए जाने की मांग को लेकर वह एक साल से भी ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग को अब पूरा नहीं किया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा उन्हें नियमित किया जाना चाहिए। कई कर्मचारी सेवानिवृत्त होने की आयु पूरी कर रहे हैं। लेकिन पक्का होने की उनकी उम्मीद खत्म हो रही है। वह अपनी सभी सेवाएं समय पर देते हैं, लेकिन बदले में उन्हें कुछ भी नहीं मिल पा रहा है। आए दिन महंगाई बढ़ रही है। वह न तो ठीक से घर के खर्चों को पूरा कर पा रहे हैं और न ही अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर कब सरकार जागेगी और उनकी मांगों को पूरा करेगी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *