बेस्ट स्मार्ट सिटी अवॉर्ड: 30 से अधिक स्मार्ट सिटी में से वाराणसी को चुना गया, राष्ट्रपति से मिलेगा ये सम्मान

[ad_1]

President Will give Best Smart City Award to Varanasi today  CEO of Smart City reached Idore

वाराणसी स्मार्ट सिटी
– फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों बुधवार को काशी को बेस्ट स्मार्ट सिटी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार के आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान लेने के लिए नगर आयुक्त व वाराणसी स्मार्ट सिटी के सीईओ शिपू गिरि पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें- वाराणसी: काशी में बनेगा मालद्वीव की तरह फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, सेल्फी प्वाइंट के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

नॉर्थ जोन के आगरा, लखनऊ, देहरादून, श्रीनगर, शिमला समेत 30 से अधिक स्मार्ट सिटी में से वाराणसी को बेस्ट स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया है। इस आयोजन में प्रदर्शनी भी लगाई गई है। जिसका उद्घाटन मंगलवार को केंद्रीय शहरी एवं आवास कार्य मंत्रालय के राज्यमंत्री कौशल किशोर ने किया। इस प्रदर्शनी में वाराणसी के प्रमुख कार्यों को दर्शाया गया है। स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी.वासुदेवन ने इस अवार्ड को वाराणसी की जनता का सम्मान बताया। वाराणसी स्मार्ट सिटी ने जो प्रोजेक्ट किया है, उसे तय समयसीमा और गुणवत्ता के साथ किया है। वाराणसी स्मार्ट सिटी में 2018 से लगभग 1017.69 करोड़ की योजना स्वीकृत हुई थी। जिसका कार्य पूरा हो चुका है। शहर के कई क्षेत्रों में अत्याधुनिक विकास किया गया है। वहीं करीब 329 करोड़ की लगभग 3 परियोजनाओं का काम प्रगति पर है। इसके मार्च 2024 तक पूरा होने की संभावना है।

इंदौर में दिखाया गया वाराणसी का सुरक्षा कवच

वाराणसी में लगे एडवांस सर्विलांस कैमरे के माध्यम से प्रदर्शनी में वाराणसी के सुरक्षा कवच को लाइव दिखाया गया। इसके अलावा रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, मच्छोदरी मॉडल स्कूल वाराणसी की गलियों का अत्याधुनिक तरीके से विकास, इंटीग्रेटेड सिटी कमांड सेंटर और कॉलोनी के पार्क को भी 360 डिग्री वर्चुअल रियलिटी टूर के माध्यम से दिखाया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *