देहरादून: कोई रोक-टोक नहीं…राजधानी में पल रहे चार हजार खूंखार कुत्ते, 98 घरों में सबसे खतरनाक पिटबुल

[ad_1]

Dehradun News four thousand ferocious dogs are growing without restrictions most dangerous pit bull in 98 hous

कुत्ता
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


राजधानी देहरादून में खतरनाक नस्ल के कुत्ते पालने पर कोई रोक-टोक नहीं है। शौकीन लोग घरों में खूंखार नस्ल के कुत्ते पाल रहे हैं। इसमें पिटबुल, बॉक्सर रॉटविलर, डाबरमैन जैसे खतरनाक कुत्ते भी शामिल हैं। नगर निगम से जारी लाइसेंस के मुताबिक राजधानी में देशी-विदेशी प्रजाति के 4097 कुत्ते हैं। इसमें 98 घरों में सबसे खतरनाक पिटबुल पल रहा है। जबकि 148 घरों में रॉटविलर तो 22 घरों में बॉक्सर है। 22 घरों में डाबरामैन, 346 घरों में भोटिया और 656 घरों में जर्मन शेफर्ड हैं। जबकि बिना लाइसेंस इससे कहीं अधिक संख्या हो सकती है।

रुड़की: गंगनहर में नहाते समय डूबा यूपी से आया जायरीन, फरिश्ता बनकर पहुंचे दो सिपाहियों ने ऐसे बचाई जान

प्रदेश में कुत्ते पालने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। कुत्ते पालने के लिए लाइसेंस होना अनिवार्य है, लेकिन अधिकतर लोग लाइसेंस भी नहीं लेते हैं। पिटबुल, राॅडविलर समेत कई खतरनाक प्रजाति के कुत्ते लोगों को नोच रहे हैं। देश में कई स्थानों पर इन पिटबुल के अपने ही मालिकों की नोंचने के मामले सामने आ चुके हैं।

नगर निगम के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. डीसी तिवारी ने बताया कि दून में कुत्तों के अपने मालिक पर हमला करने की कोई बड़ी घटना अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन कुत्ता काटने की छोटी-छोटी घटनाएं रोज बढ़ रही है। बताया कि ठंडे इलाके के कुत्तों को जब गर्म इलाकों में पाला जाएगा तो उसके व्यवहार में परिवर्तन जरूर आएगा। वो खूंखार होने लगेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *