Bareilly: मुर्गी फॉर्म में केमिकल से बना रहे थे नकली शराब, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Fri, 29 Sep 2023 11:50 AM IST

four accused arrested for making illegal Liquor in bareilly

नकली शराब के साथ पकड़े गए आरोपी।
– फोटो : संवाद

विस्तार


बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बड़ा बाईपास के पास बृहस्पतिवार को मुर्गी फॉर्म में संचालित अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़ हुआ। आबकारी व थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा  मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से भारी मात्रा में शराब बनाने का केमिकल व उपकरण बरामद हुए। तीन आरोपी भागने में सफल रहे।

गांव सैदपुर चुन्नीलाल के जंगल में बड़ा बाईपास के पास इस्लामुद्दीन के मुर्गी फार्म का कुछ हिस्सा धंधेबाजों ने किराए पर ले रखा था। यहीं आरोपी अवैध देसी शराब बनाते थे। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव धौरेरा माफी में किराये के मकान में शराब बनाने का सामान रखते थे। 

केमिकल मिलाकर बनाते थे नकली शराब 

प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि रेक्टिफाइड स्प्रिट में पानी व केमिकल मिलाकर देसी शराब तैयार की जाती थी। अवैध शराब को आरोपी रंजीत सिंह निवासी कुसुम नगर थाना बारादरी व नीरज गुप्ता निवासी राजीव कॉलोनी थाना सुभाष नगर कार व बाइक से गांव से लेकर शहर में सप्लाई करते थे। इनके साथ इस्लामुद्दीन निवासी सैदपुर खजुरिया थाना बिथरी चैनपुर, गिरीश निवासी रिछोला थाना नबावगंज को गिरफ्तार किया गया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *