भदोही में सड़क हादसा: हाईवे पर खड़ी कंटेनर में भिड़ी कार, दो की दर्दनाक मौत, दो की हालत नाजुक

[ad_1]

Road accident in Bhadohi: Car collides with a container parked on the highway, two died painfully,

भदोही में सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर औराई के पास हाईवे की मुख्य लेन पर खड़ी कंटेनर में पीछे से कार की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को औराई सीएचसी पहुंचाया गया। जहां घायल दोनों की हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है। कंटेनर चालक हाईवे पर वाहन खड़ा कर एटीएम से पैसा निकालने गया हुआ था।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में ओपी राजभर: अखिलेश यादव पर साधा निशाना, राहुल गांधी पर बोले- ‘कौन सा बड़ा तोप लेकर अयोध्या जा रहे’

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से दो वाहनों में सवार होकर नौ लोग शनिवार को बिहार के गया में पितरों के श्राद्ध के लिए जा रहे थे। सभी लोगों ने पहले प्रयागराज संगम स्नान किया। उसके बाद वाराणसी के पिशाचमोचन में पिंडदान करने के बाद गया तर्पण करने जाने की तैयारी थी। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन पर औराई के पास एक कंटेनर चालक मुख्य लेन पर ही वाहन खड़ा कर एटीएम से पैसा निकालने गया हुआ था। इस बीच आगे चल रही उनकी एक कार कंटेनर में पीछे से जाकर भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखचे उड़ गए। हादसे में शहडोल जिले के मिखलपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मोहन सिंह (64) व ममरा गांव निवासी शिक्षक श्यामसुंदर (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल तेदु टोला निवासी चालक विंध्यश्वरी (50) और रुपा सिंह (62) को आनन-फानन में औराई सीएचसी भेजा गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *