Bihar News: राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने मांगी माफी; कहा- मजाकिया लहजे में लिपस्टिक वाली बात कही थी, खेद है

[ad_1]

RJD leader Abdul Bari Siddiqui apologized; Said- Said the lipstick thing in a funny tone, sorry

राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दकी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


महिला आरक्षण बिल पर दिए गए लिपस्टिक वाले बयान राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दकी ने खेद जताया है। उन्होंने अपने बयान को वापस ले लिया और कहा कि मेरा मकसद किसी को दुख पहुंचाना नहीं था। वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हम मुजफ्फरपुर में अति पिछड़ा सम्मेलन कार्यक्रम में थे, इस दौरान महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हो रही थी और काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं पहुंची हुई थी उन लोग को समझने के लहजे में और मजाकिया तौर पर में लिपस्टिक वाला बयान दिया था। मेरा किसी को आहत पहुंचाने का मकसद नहीं था, अगर किसी को मेरी बात से आहत पहुंचता है तो उसके लिए हम खेद पर करते हैं।

अब लिपस्टिक और बॉबकट बाल वाली औरतें आ जाएंगी

दरअसल, लालू प्रसाद के करीबी और राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दकी ने महिला आरक्षण को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था। उन्होंने कहा कि अब लिपस्टिक और बॉबकट बाल वाली औरतें आ जाएंगी और आपकी महिलाओं का हक मार लेंगी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के करीबी के इस बयान से सियासत गरमा गई है।

विजय सिन्हा ने कहा कि यह महिलाओं का अपमान

वहीं अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर नेता प्रतिपक्ष ने हमला बोला था। यह महिला का अपमान है। विजय सिन्हा ने कहा कि यह महिलाओं का अपमान है। यह विकृत मानसिकता वालें लोग हैं। जिस महिला को हम शक्ति स्वरूपा माता बहन के रूप में सम्मान देते हैं। उसके प्रति इस तरह की भावना व्यक्त करने वाले लोगों की मानसिकता साफ बताती है। कि ये ऐसे जमात हैं जो भारत के शक्ति का अपमान कर रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *