बदरीनाथ हाईवे: पागलनाला से बैलाकूची तक सड़क बदहाल, रास्ता मात्र 500 मीटर, पार करने में समय लग रहा एक घंटा

[ad_1]

Badrinath Highway Road from Pagal Nala to belakuchi is in bad condition and Landslide

बदरीनाथ हाईवे पर पागल नाला की हालत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदरीनाथ हाईवे पर पागलनाला से बैलाकूची तक करीब 500 मीटर हिस्से में भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही खतरनाक है। यहां चट्टानी भाग से लेकर अलकनंदा की ओर से भूस्खलन हो रहा, जिससे वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है।

500 मीटर के रास्ते को वाहनों से पार करने में करीब एक घंटे का समय लग रहा है। चट्टानी भाग होने से एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से यहां सुधारीकरण कार्य भी शुरू नहीं किया गया है। अगस्त में हुई अतिवृष्टि से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ा है। पीपलकोटी के गडोरा से बैलाकूची तक हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन और भू-धंसाव हुआ।

उत्तराखंड: 11 अक्तूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, अंतिम पड़ाव में पहुंची यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *