श्रीनगर: सचिवालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा और चरखा स्थापित, LG बोले- स्वदेशी आंदोलन का प्रतीक है चरखा

[ad_1]

lg manoj sinha unveils statue of Mahatma Gandhi and Charkha installation at Civil Secretariat Srinagar

एलजी मनोज सिन्हा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया
– फोटो : बासित जरगर

विस्तार


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के नागरिक सचिवालय में उनकी प्रतिमा और चरखा स्थापना का अनावरण किया। एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि बापू के आदर्श पूरी मानवता के लिए हैं।

साथ ही उपराज्यपाल ने कहा कि ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई में चरखे को महात्मा गांधी ने एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि चरखा स्वदेशी आंदोलन, आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वतंत्रता का प्रतीक है।

आगे उपराज्यपाल ने कहा, ‘महात्मा गांधी का हमेशा मानना था कि चरखे की परिधि का संदेश उसकी मूर्त परिधि से कहीं अधिक व्यापक है। चरखे का लक्ष्य मानव जाति की सेवा करना, दूसरों को नुकसान पहुंचाए बिना जीना, अमीर और गरीब, पूंजी और श्रम के बीच एक अविभाज्य बंधन बनाना है।’

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *