सोते समय चुपके से आई मौत: लिव इन में रह रहे महिला और पुरुष की ऐसे हाल में मिली लाशें, कांप गए लोग

[ad_1]

Death came while sleeping Man and woman living in live-in got electrocuted

मौके पर पहुंची पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फिरोजाबाद की जसराना तहसील के गांव कटेना हर्षा में करंट लगने से लिव इन में रह रहे महिला और पुरुष की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल  का निरीक्षण करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि महिला ने पति को छोड़ दिया था। वो दूसरे युवक के साथ पिछले 10 वर्षों से लिव इन में रह रही थी। 

यहां का है मामला 

जसराना तहसील के गांव कटेना हर्षा में दिवाकर और संतोषी नाम की महिला लिव इन में रह रही थी। बताया गया है कि संतोषी ने अपने पति को छोड़ दिया है। इसके बाद से दोनों परिवार वालों की सहमति से साथ-साथ थे। 

ये भी पढ़ें – चौपाल विवाद: शहर मुफ्ती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, जामा मस्जिद में हुई थी खींचतान, जानें पूरा मामला

रात में हुई घटना

पुलिस ने बताया कि रात को सोते समय किसी तरह पंखा उनके ऊपर गिर गया। करंट लगने से दोनों की मौत होना मानी जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ये भी पढ़ें – पत्नी की भाषा नहीं है पसंद: पुलिस के पास पहुंचा अजीब मामला, शादी के महज 10 महीने में पति ने तोड़ा रिश्ता

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *