Shardiya Navratri 2023: इस दिन से शारदीय नवरात्रि शुरू, जानें तिथियां और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

[ad_1]

Shardiya Navratri 2023

शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व

हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि बहुत ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार साल में चार बार नवरात्रि पर्व आते हैं, जिसमें से शारदीय और चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है. नवरात्रि पर प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक विधि-विधान के साथ कलश स्थापित करते हुए देवी दुर्गा की आराधना की जाती है. इस साल मां दुर्गा पृथ्वीलोक पर हाथी पर सवार होकर आ रही हैं.

Shardiya Navratri 2023

कब है शारदीय नवरात्रि 2023

इस वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्तूबर को रात 11 बजकर 24 मिनट से लग जाएगी, जो 16 अक्तूबर की सुबह 01 बजकर 13 मिनट तक रहेगी. इस तरह से उदया तिथि के आधार पर शारदीय नवरात्रि 15 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी. वहीं इसका समापन 23 अक्तूबर को होगा और 24 अक्तूबर को दशमी तिथि पर विजयादशमी मनाई जाएगी.

Shardiya Navratri 2023

यहां जानें कब किस देवी की होगी पूजा

नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए कलश स्थापना की जाती है और फिर 9 दिनों तक लगातार देवी आराधना का पर्व मनाया जाता है. शारदीय नवरात्रि के पहले दिन देवी के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है।.

Shardiya Navratri 2023

शारदीय नवरात्रि 2023 कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

इस साल 15 अक्तूबर को शारदीय नवरात्रि शुरू होने जा रहा है और इस दिन सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है. शास्त्रों के अनुसार शुभ मुहूर्त में किया गया कार्य और पूजा-अनुष्ठान हमेशा ही सफल होता है.

Shardiya Navratri 2023

शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्तूबर दिन रविवार से शुरू हो रहा है. ऐसे में मां दुर्गा स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर हाथी की सवारी के साथ आएंगी. शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी लोक में वास करती हैं. मां दुर्गा स्वर्ग से पृथ्वीलोक में आने के लिए किसी न किसी वाहन पर सवार होकर आती हैं. रविवार के दिन नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पड़ने के कारण मां की सवारी हाथी होगी. हाथी को सुख-समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में मां दुर्गा पृथ्वी लोक के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली के लेकर आएंगी.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *