Hathras: मुरी एक्सप्रेस का हाथरस जंक्शन पर इंजन फेल, 35 मिनट खड़ी रही ट्रेन, परेशान हुए यात्री

[ad_1]

Muri Express engine fails at Hathras Junction

हाथरस जंक्शन पर खड़ी मुरी एक्सप्रेस
– फोटो : संवाद

विस्तार


इंजन में आई खराबी से सोमवार सुबह मुरी एक्सप्रेस हाथरस जक्शन स्टेशन पर खड़ी हो गई। बाद में दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को टूंडला  की ओर रवाना किया गया। इस दौरान करीब 35 मिनट ट्रेन खड़ी रही और यात्री परेशान रहे।

जम्मू-तवी से सम्बलपुर जाने वाली मुरी एक्सप्रेस 9:31 बजे हाथरस जंक्शन स्टेशन पहुंची। ट्रेन के इंजन में खराबी की सूचना पहले ही रेल प्रशासन को दिए जाने के चलते अभियंताओं ने खराबी को ठीक  करने का प्रयास किया। खराबी ठीक नहीं होने पर दूसरा इंजन मंगाया गया। लगभग 30 मिनट बाद दूसरा इंजन यहां पहुंचा।

इंजन को ट्रेन में जोड़कर 10:06 बजे टूण्डला की ओर रवाना किया गया। इस घटना के दौरान यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहले से लगभग ढ़ाई घंटे की देरी से चल रही मुरी एक्स्रपेस हाथरस जंक्शन स्टेशन पर और 35 मिनट तक खड़े रहना पड़ा। स्टेशन पर स्थित कैंटीन पर विद्युत आपूर्ति न होने के चलते चाय तक नहीं बनाई जा सकी। इलेक्ट्रिक इंडेक्शन के प्रयोग की बाध्यता है और बिजली नहीं होने के कारण यात्रियों को चाय तक नहीं मिल पाई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *