Bihar News : अपराधियों ने कार में सवार तीन भाइयों को खींच कर मार दी गोली, एक की मौत

[ad_1]

Bihar News : Bihar Police failed to stop crime in saran,criminals pulled three brothers out the car and shot.

जांच में जुटी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सारण में बेखौफ अपराधियों ने कार सवार तीन भाइयों को कार से खींचकर गोली मार दी, जिससे एक भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अपराधियों ने इसके बाद उनदोनों भाइयों पर भी फायरिंग की, लेकिन दोनों भाई किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाए। घटना रसूलपुर थाना अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप की है। मृतक की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरैठा गांव निवासी दिलीप गिरी के पुत्र सूरजकांत गिरी (25) के रूप में की गई है।

रास्ते में घेर कर करने लगे फायरिंग 

घटना के संबंध में मृतक सूरजकांत गिरी के बड़े भाई शशिकांत गिरी का कहना है कि वह तीनों भाई अपने कार में सवार होकर एकमा से सीवान जा रहे थे। तभी टोल प्लाजा से कुछ कदम आगे बढ़ने के बाद धर्मवीर गिरी अपने घर के सामने लाठी-डंडे और हथियार से लैस दिखे। जैसे ही कार उनके समीप पहुंची, उन लोगों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोली चलते ही हमलोग भागने के लिए गाड़ी तेज किया लेकिन कार असंतुलित हो कर गड्ढे में गिर गई। गेट खोलकर हम दो भाई एक तरफ भागे लेकिन दूसरी तरफ से मेरे भाई को उनलोगों ने पकड़ लिया। फिर धरम गिरी ने मेरे छोटे भाई को सिर में पिस्तौल सटाकर उसे गोली मार दी। गोली सिर के आर पार हो गई जिससे मेरे भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

भूमि विवाद को लेकर दिया घटना को अंजाम

सदर अस्पताल में मृतक के बड़े भाई शशिकांत गिरी ने बताया कि रसूलपुर निवासी धर्मवीर गिरी, शशि भूषण गिरी, उत्तम गिरी व नीरज गिरी से उन लोगों का पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है., जिसको लेकर उन लोगों ने प्लानिंग के तहत इस घटना को अंजाम दिया है। उन लोगों ने पहले भी हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया है, जिसकी सूचना हमलोगों ने स्थानीय पुलिस को कई बार दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर समय पर पुलिस कार्रवाई करती तो आज यह घटना नहीं होती।

प्रेम प्रसंग से है मामला जुड़ा हुआ 

 घटना के कारण पर प्रशासन मौन है, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक का पड़ोस के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था। लड़की घर छोड़कर चली गई थी और मृतक सुरजकान्त के साथ दिल्ली में रहती है। सूरजकान्त कुछ दिन पहले ही गांव आया था और आज तीनों भाई सीवान जा रहे थे। इस बात की सूचना उन्हें मिल गई थी और इसी वजह से उनलोगों ने घेरकर उसकी हत्या कर दी, जबकि मृतक के परिजन इसे जमीनी विवाद में हत्या बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस  मामले की जांच में जुट गई है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *