Bihar: पितृपक्ष मेले में महिला चोरों का आतंक; विष्णुपाद मंदिर क्षेत्र से UP की मधु गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार

[ad_1]

Female thieves terror in Pitru Paksha fair; 7 members of UP's Madhu gang arrested from Vishnupad temple area

विष्णुपाद मंदिर क्षेत्र से श्रद्धालुओं से लूटे गए जेवरात और नकदी हुए बरामद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के गया के ऐतिहासिक विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं के सोने-चांदी के सहित अन्य कीमती सामान की चोरी करने वाली मधु आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई। गया पुलिस ने उत्तर प्रदेश के चोर गिरोह के मुख्य सदस्य मधु के साथ गैंग के छह अन्य महिला सदस्यों को हिरासत में लिया है। यह गिरफ्तारी एक विशेष ऑपरेशन के दौरान विष्णुपाद मंदिर परिसर में तैनात गए पुलिस के जवानों द्वारा की गई। पुलिस ने उन लोगों के पास से चोरी का सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान बरामद किया है।

हल्ला हुआ तो पकड़ी गई महिला चोर

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के भोपाल जिले की रहने वाली तीर्थयात्री सीमा चौरसिया विष्णुपाद मंदिर से पिंडदान कर लौट रही थीं। इसी बीच भीड़भाड़ का फायदा उठाकर महिला पिंडदानी के गले से सोने की चैन काट कर एक महिला भाग रही थी। इसी दौरान में पीड़ित महिला हल्ला करने लगी। विष्णुपाद मंदिर परिसर में तैनात पुलिस के जवानों ने उत्तर प्रदेश के जिला संत कबीर नगर अंतर्गत खलीलाबाद के रहने वाले दिलीप कुमार की पत्नी मधु को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस ने पकड़ी गई आरोपी महिला की दूसरी महिला सदस्य शिल्पा कुमारी को भी धर-दबोचा। गिरफ्तार दोनों महिला चोर के पास से काफी संख्या में पिंडदानियों से चोरी किए गई सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए।

निशानदेही पर गिरोह के पांच और महिला सदस्य गिरफ्तार

महिला चोर गैंग की मुख्य सदस्य मधु की निशानदेही और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मेला क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पांच अन्य महिला सदस्य गिरफ्तार की गईं। गिरफ्तार आरोपी महिलाओं की पहचान उत्तर प्रदेश के मुगलसराय जिला के रामनगर थाना क्षेत्र निवासी प्रिंस कुमार की पत्नी रोशनी, गोरखपुर जिला के कवियारगंज निवासी राजेश की पत्नी प्रेमलता और थाना सिकरीगंज के काशीमपुर जीगरी मोहल्ला निवासी बिस्सु प्रसाद की पत्नी उषा देवी के रूप में की गई है। हालांकि दो आरोपी महिला बिहार के समस्तीपुर के तब्बू उर्फ तनुजा और पूजा कुमारी के रूप में की गई।

देश के हर मेले में लूट को अंजाम देने पहुंच जाता है मधु गैंग

सूत्रों के मुताबिक, मेला क्षेत्र से गिरफ्तार उत्तर प्रदेश की महिला चोर गैंग की सदस्यों से पूछताछ की गई तो कई खुलासे हुए। आरोपी महिलाओं ने बताया कि देश में जहां भी भीड़भाड़ वाले मेले का आयोजन होता है। गैंग की सभी सदस्या वहां पहुंच कर भीड़ का फायदा उठाकर छिनैती और चोरी की घटना को अंजाम देती हैं।

चोरी का यह सामान हुआ बरामद

गया के सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि विष्णुपाद थाना क्षेत्र के विष्णुपाद मंदिर क्षेत्र में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर पिंडानियों से छिनैती और लूट को अंजाम देने वाले उत्तर प्रदेश के महिला चोर गिरोह की मुख्य सदस्य मधु के साथ-साथ गिरोह की छह अन्य महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला चोर के पास से पिंडदानियों से छिनैती और चोरी किए गए जेवरात और रुपये बरामद किए गए हैं। इनमें सोने की चार चेन, तीन कानवाली, मंगलसूत्र समेत दो सोने के लॉकेट, एक बजरंगबली का लॉकेट, तीन चांदी की बिछिया, सात चांदी की पायल और 11 हजार सात सौ 41 रुपये नकदी बरामद की गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *