[ad_1]

700 किलोमीटर का सफर पूरा कर मनाली पहुंचे साइकिलिस्ट
– फोटो : संवाद
विस्तार
पैडल टू थीम को लेकर शिमला से शुरू हुआ साइकिलिंग अभियान मनाली में संपन्न हो गया है। सोमवार को स्पिति के कुंजम दर्रा, हिक्कम होते हुए चार साइकिलिस्ट का दल मनाली पहुंचा। हिडिंबा मंदिर में दर्शन करने के बाद इस अभियान को विराम दिया गया। 24 सितंबर को शिमला में राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया था। हिमालय को स्वच्छ रखने का संदेश देने और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के मकसद से निकले दल ने 700 किलोमीटर की यात्रा के दौरान हीलिंग हिमालयाज नामक संस्था के साथ मिलकर सफाई अभियान भी चलाया। शिमला से किन्नौर, स्पिति होते हुए दल कुंजम दर्रा, अटल टनल पार कर रविवार दोपहर को मनाली पहुंचा। माता हिडिंबा के दर्शन करने के बाद इस अभियान को संपन्न किया गया।
इस दल में तकनीकी शिक्षा विभाग के विशेष सचिव संदीप कुमार, ऊना के होटल कारोबारी राजेंद्र मनन, कारोबारी जसवीर सिंह, मंडी के जसप्रीत पाल शामिल रहे। यह दल पिछले साल मनाली से कारगिल तक साइकिल पर सफर कर चुका है। दल के राजेंद्र और जसवीर 60 वर्ष के हैं। इस उम्र में भी उनमें गजब का जज्बा देखने को मिला। जसप्रीत पॉल का सितंबर 2020 से शुरू हुआ साइकिलिंग का यह सफर 2 मई 2023 तक 15,585 किलोमीटर तक पहुंच चुका है और इसमें उन्होंने साइकिलिंग के माध्यम से 3,40,540 मीटर ऊंचाई को हासिल किया है जो कि इतने कम समय में प्रदेश में अबतक की सबसे अधिक ऊंचाई है। विशेष सचिव संदीप कुमार ने बताया कि उनका अभियान सफल रहा। युवाओं को फिटनेस का संदेश देने, इको टूरिज्म को बढ़ावा और हिमालय को स्वच्छ रखना इस अभियान का उद्देश्य रहा।
[ad_2]
Source link