[ad_1]

Cyber Crime
– फोटो : iStock
विस्तार
साइबर अपराधी आम लोगों को ही नहीं सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। फिरोजाबाद के टूंडला में शातिरों ने नायब तहसीलदार का सोशल अकाउंट हैक कर लिया। उनके एकाउंट से उनके दोस्तों व रिश्तेदारों से रुपये मांगते हुए ठगी कर रहे हैं। नायब तहसीलदार ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।
ये है मामला
टूंडला तहसील के नायब तहसीलदार हेमंत कुमार का मंगलवार को साइबर अपराधियों ने सोशल अकाउंट हैक कर लिया। उनके एकाउंट वे विविध बहाने बनाते हुए उनके नाम से ठगी कर रहे हैं। नायब तहसीलदार हेमंत कुमार ने बताया कि अब तक उनके पास उनके कई दोस्तों व रिश्तेदारों के फोन आ चुके हैं, जो उनसे जानकारी ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें – यूपी: मौसी के घर आई युवती ने की ऐसी हरकत, मौसा का छूटा पसीना; एक ही रात में लगा 13.50 लाख रुपये का झटका
मांगे जा रहे रुपये
साइबर अपराधी अलीगढ़ निवासी उनके दोस्तों व रिश्तेदार को मैसेज भेजकर 10 से 20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।, जिसमें लिखा कि उनके एक दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है। मेरा एटीएम काम नहीं कर रहा है। इसलिए पेटीएम, गूगल पे कर दो। कुछ दोस्त, रिश्तेदारों ने रुपए भेजने के बाद कुछ ने पहले उन्हें फोन कर दोस्त की सलामती पूछ रहे हैं। मामला खुलने पर नायब तहसीलदार ने थाने में शिकायत दी है।
ये भी पढ़ें – UP: गांधी जयंती पर आगरा में उठी अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग, सैकड़ों लोग शहीद स्मारक से जंतर-मंतर के लिए कूच
जांच कर रही पुलिस
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले से साइबर ब्रांच को अवगत करा दिया है। ठगों की जानकारी की जा रही है।
[ad_2]
Source link