Delhi News: सफदरजंग अस्पताल में शुरू हुई शाम की ओपीडी

[ad_1]

पहले दिन पहुंचे 150 मरीज, आने वाले दिनों में बढ़ सकती है भीड़

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार से शाम की ओपीडी सुविधा शुरू हो गई। पहले दिन 150 मरीज इलाज करवाने पहुंचे। इनमें से कई मरीजों को आपातकालीन विभाग से शाम की ओपीडी में भेजा गया। स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के पास कोविड के पुराने सेंटर में शुरू हुई इस ओपीडी में फिलहाल तीन विभागों की सुविधा मिल रही है जिसे आने वाले दिनों में बढ़ाया जाएगा।

मंगलवार को पहले दिन अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वंदना तलवार भी इस ओपीडी में पहुंचीं और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही पंजीकरण केंद्र पर कंप्यूटर से पहले मरीज की पर्ची भी बनाकर दी।

इस मौके पर डॉक्टर तलवार ने कहा कि शाम को ओपीडी सेवा के लिए पंजीकरण सुबह 11:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक होगा। यह ओपीडी कोरोना के इलाज के लिए बने मेक शिफ्ट सेंटर में दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। शुरुआत में मेडिसिन, सर्जरी और पीडियाट्रिक विभाग की ओपीडी सेवा शुरू की गई है। इसके कुछ दिन बाद अन्य विभागों के डॉक्टर भी शाम को ओपीडी में मरीजों को परामर्श देंगे।

रोज आते हैं 10 हजार मरीज

सफदरजंग अस्पताल में रोज करीब 10 हजार मरीज इलाज करवाने आते हैं। दूरदराज से आने वाले मरीजों को सुबह पहुंचने में दिक्कत होती थी। अब वह शाम की ओपीडी में भी इसका लाभ ले सकते हैं। यह सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों की संख्या भी बढ़ सकती है। डॉक्टरों का भी कहना है कि अस्पताल में मरीजों का काफी बोझ है, जब लोगों को इस सुविधा का पता चलेगा कि वह सुबह मौका न मिलने पर इस तरफ रुख करेंगे। वहीं अन्य मरीज भी अस्पताल में आएंगे। ग्रेटर नोएडा से सफदरजंग में बच्चे का इलाज करवाने आए महेंद्र ने बताया कि सड़क पर जाम लगने के कारण 11 बजे के बाद ही अस्पताल पहुंच पाए। देरी होने के कारण सुबह की ओपीडी पर्ची नहीं बन पाई। जब बच्चे को लेकर आपातकालीन विभाग में लेकर जा रहे थे तो गार्ड ने शाम की ओपीडी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शाम की ओपीडी खुलने के बाद काफी फायदा हो गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *