Bihar: इलाजरत महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़; मामूली घाव को ठीक करने के लिए कराया था भर्ती

[ad_1]

After death of a woman undergoing treatment in Sitamarhi, family members vandalized hospital

मृतका के परिजनों को समझाते पुलिसकर्मी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेहसौल ओपी क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में इलाजरत एक महिला मरीज की बीती रात मौत हो गई। इसके बाद मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि मामूली जख्म का इलाज करवाने आई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी को लेकर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए जमकर तोड़फोड़ भी की। वहीं, परिजनों के गुस्से को देखकर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मी भाग निकले। घटना की सूचना पर मेहसौल ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उसने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।  

मामूली घाव को ठीक कराने के लिए कराया गया था भर्ती

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के वनगांव निवासी दिवंगत सुरेंद्र कुंवर की पत्नी शीला देवी (42) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शीला देवी को पैर में मामूली घाव को लेकर सोमवार की दोपहर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां परिजनों से मोटी रकम वसूल कर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया गया है।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि महिला मरीज की मौत इलाज के अभाव में हुई है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने इलाज के लिए मोटी रकम वसूलकर पीड़ित परिवार को क्लीनिक से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की कर निकाल दिया। 

पुलिस ने मामले को कराया शांत

इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने क्लीनिक में जमकर बवाल काटा और तोड़फोड़ भी की। हंगामे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर ओपी पुलिस दल-बल के साथ पहुंच कर मामला शांत करने में जुट गई। ओपी अध्यक्ष इम्तियाज खान ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया है। इस संबंध में ओपी प्रभारी ने बताया कि परिजनों से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *