[ad_1]

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली मंडल में बढ़ रहे डेंगू-मलेरिया के मामलों पर चिंता जताते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी रोकथाम के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैक, टेस्ट और ट्रीटमेंट के फॉर्मूले पर मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कहा। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 2,700 से ज्यादा ऐसे चिकित्सक चिह्नित हुए हैं, जो काफी समय से गैरहाजिर हैं। इन्हें अंतिम नोटिस जारी हुआ है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ऐसे डॉक्टरों को बर्खास्त किया जाएगा।
[ad_2]
Source link