[ad_1]

बिहार पुलिस।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार सरकार ने 6 सितंबर को 2685 सिपाहियों को असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के रूप में प्रोन्नत किया था। अब इनमें से 365 एएसआई की पोस्टिंग कर दी गई है। बिहार पुलिस मुख्यालय के कार्मिक कल्याण विभाग की ओर से 5 अक्टूबर को गृह विभाग की आरक्षी शाखा की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
यूनिट में एएसआई के रूप में कार्यकारी प्रभार दिया जा रहा
इससे पहले 6 सितंबर को जो आदेश जारी किया गया था। उसमें कहा गया था कि बिहार पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक के रिक्त पदों पर वरीयता और योग्यता के आधार पर सिपाहियों को उनके वर्तमान पदस्थापना वाले जिले और यूनिट में एएसआई के रूप में कार्यकारी प्रभार दिया गया था। सबसे ज्यादा 996 सिपाहियों को पटना में एएसआई का प्रभार मिला है। इसके बाद गया में 150, सारण में 118, समस्तीपुर में 101, बेतिया पुलिस जिला में 77, रोहतास में 70, भोजपुर में 66, दरभंगा में 62, सीतामढ़ी में 60 और नालंदा में 57 सिपाहियों को एएसआई का कार्यकारी प्रभार दिया गया था।
खबर अपडेट हो रही है…
[ad_2]
Source link