[ad_1]

गोपालपुर चिड़ियाघर
– फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा का गोपालपुर चिड़ियाघर वन्यजीव बचाव व सैटेलाइट केंद्र बनेगा। बनखंडी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर बनने के बाद गोपालपुर बचाव केंद्र में वन्यजीवों का उपचार किया जाएगा। प्रदेश भर से घायल वन्यजीव इलाज के लिए यहां लाए जाएंगे। बनखंडी चिड़ियाघर में बाहरी राज्यों से लाए जाने वाले वन्यजीवों को भी देखभाल के लिए यहां रखा जाएगा। गोपालपुर चिड़ियाघर को बनखंडी के अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर के सैटेलाइट सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।
यहां लोगों को वन्यजीवों के सरंक्षण की जानकारी मिलेगी। सैटेलाइट सेंटर में संगरोध केंद्र, पशु औषधालय, पोस्टमार्टम कक्ष की सुविधा मिलेगी। बनखंडी अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर बनने तक गोपालपुर चिड़ियाघर का संचालन जारी रहेगा। अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी प्रभाग अनिल ठाकुर ने बताया कि गोपालपुर चिड़ियाघर को बनखंडी अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर के वाइल्डलाइफ रेस्क्यू कम सैटेलाइट सेंटर के तौर पर विकसित करने का निर्णय लिया गया है।
[ad_2]
Source link