देहरादून: गैंगस्टर कपिल देव की 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, दो थानों में दर्ज हैं छह मुकदमे

[ad_1]

Dehradun Police seized Gangster Kapil Dev 50 lakh Rupees property

संपत्ति जब्त
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


चोरी और लूट की घटनाओं के आरोपी गैंगस्टर कपिल देव की पुलिस-प्रशासन ने 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी के खिलाफ दो थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर कपिल अपने एक साथी के साथ मिलकर नशा तस्करी भी करता था। उसके साथी की संपत्तियों का आंकलन भी पुलिस और प्रशासन कर रहे हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कपिल देव निवासी कंडोली वर्ष 2017 में लूट और छिनैती के आरोप में डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसका नाम रायपुर थाना क्षेत्र में मारपीट और व अन्य मामलों में सामने आया। पुलिस ने 2018 में आरोपी को फिर से गिरफ्तार किया।

देहरादून : भारत से सटी चीन-नेपाल सीमा पर बिजली से रोशन होंगे सेना के पोस्ट, 375 करोड़ का प्रस्ताव

जमानत पर छूटकर आया तो उसने अगले साल चोरी की घटना को अंजाम दिया। इन सब घटनाओं में उसका साथी प्रखर द्विवेदी भी साथ रहता था। वर्ष 2019 में ही वह नशा तस्करी में पकड़ा गया। आरोपी ने वर्ष 2021 में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला भी किया। इस आरोप में उसके खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

इस पर पुलिस ने पिछले साल जनवरी में उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की, जिसमें उसे गैंग का लीडर बनाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी संपत्तियों का आंकलन किया गया। अपराध करने से अब तक उसने 50 लाख रुपये कीमत का कंडोली में मकान बनाया। जिलाधिकारी को इसकी रिपोर्ट प्रेषित की गई। इसके बाद मंगलवार रात को पुलिस और प्रशासन की टीम ने कंडोली स्थित उसके इस मकान को जब्त कर लिया। कपिल देव के दूसरे साथी प्रखर द्विवेदी की संपत्तियों की जांच भी की जा रही है। उसे भी जल्द से जल्द जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *