[ad_1]

IIT-BHU के 12वें दीक्षांत समारोह
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईटी बीएचयू के 12वें दीक्षांत समारोह का आगाज हो गया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के चेयरमैन डॉ. समीर वी कामत ने 1660 मेधावियों को उपाधि और मेडल दिए।
पीएचडी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पीएस नारायण गोल्ड मेडल और एमटेक व आईडीडी (इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री) में बेहतर प्रदर्शन के लिए डीएन भार्गव मेडल और नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं, बीटेक में प्रथम स्थान पाने पर राम कुमार गोल्ड मेडल और ओमप्रकाश भंडारी मेडल प्रदान किया गया।
बीटेक में राम कुमार गोल्ड मेडल आर्यन जामवाल व ओमप्रकाश भंडारी मेडल श्री चक्रवर्ती, एमटेक में मेहुल शर्मा व आईडीडी में गुंजन सिंह को डीएन भार्गव मेडल और पीएचडी में आकांक्षा गुप्ता को पीएस नारायण मेडल दिया गया।
[ad_2]
Source link