Aligarh News: तीन स्कूलों का होगा जीर्णोद्धार, मरम्मत और निर्माण, जल्द तैयार होगा एस्टीमेट

[ad_1]

Three schools will be renovated, repaired and constructed

प्रोजेक्ट अलंकार योजना में विद्यालयों के जीर्णोद्धार की बैठक
– फोटो : सूचना विभाग

विस्तार


कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को जिला मजिस्ट्रेट इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट अलंकार योजना में विद्यालयों के जीर्णोद्धार, मरम्मत, निर्माण एवं अवस्थापना सुविधाओं में वृद्धि को लेकर बैठक हुई। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूरे कराएं। 

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जनपद के तीन विद्यालयों में जीर्णोद्धार व निर्माण कार्य कराए जाएंगे। गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, शंकरानंद इंटर कॉलेज बेसवां एवं जमुना खंड इंटर कॉलेज टप्पल में निर्माण कार्यों का कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को जल्द एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। रेवती गोयल कन्या इंटर कॉलेज, जट्टारी में 4.54 लाख की धनराशि से कराए गए कार्य का उपयोगिता प्रमाण पत्र जल्द देने के लिए कहा। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अतरौली एवं अलीगढ़ में अनुरक्षण कार्य में प्राप्त धनराशि से कार्यदायी संस्था को जल्द कार्य कराने के निर्देश दिए गए। 

रेवती गोयल कन्या इंटर कॉलेज, जट्टारी के प्रधानाचार्य रचनेश शर्मा की मांग पर डीएम ने विद्यालय में तीन दरवाजों के लिए 12 हजार रुपये देने की घोषणा की। जीजीआईसी नरौना की प्रधानाचार्य साधना बघेल के अनुरोध पर विभिन्न कार्यों का एस्टीमेट तैयार कराते हुए अपने स्तर से धन की व्यवस्था कर कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, डीआईओएस सर्वदानंद, प्राचार्य डायट विनय कुमार गिल, बीएसए राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *