[ad_1]

पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने इस बात का एलान करते हुए कहा कि अगर सीवान की जनता चाहें तो मैं जरूर चुनाव लडूंगी। हेना शहाब के इस बयान के बाद अब बिहार के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गयी है। सीवान की जनता और शहाबुद्दीन के समर्थक काफी अर्से से शहाबुद्दीन परिवार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हेना शहाब के कार्यकर्त्ताओं का कहना है कि उनके इस बयान के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि हेना शहाब को कोई पार्टी टिकट दे या नहीं दे लेकिन 2024 में वह भी चुनावी अखाड़ा में उतरेंगी।
राजद से बढ़ी दूरियां
सीवान के पूर्व सांसद मरहूम शहाबुद्दीन के इंतकाल के बाद से शहाबुद्दीन समर्थकों ने हेना शहाब को राज्य सभा भेजने की मांग की थी, लेकिन राजद ने उनके समर्थकों की एक न सुनी और दुबारा लालू यादव की पुत्री मीसा भारती को राज्य सभा भेज दिया। इसके बाद से शहाबुद्दीन समर्थकों ने निराशा छा गई। इसी नाराजगी के बाद हेना शहाब ने प्रेसवार्ता जारी कर कह दिया था कि हम अभी किसी भी पार्टी में नही हैं, मैं अब बिल्कुल न्यूट्रल हूं।
राजद ने अब तक रखा है दूर
हेना शहाब के प्रेसवार्ता जारी करने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया था। फिर तेजस्वी यादव की जदयू गठबंधन से सरकार बनी, लेकिन शहाबुद्दीन परिवार को राजद ने ना ही कोई बड़ी जिम्मेदारी दी, और ना ही सरकार बनने के बाद एक बार भी कोई बड़ा नेता मिलने नहीं आया। इसके बाद तमाम तरह की अटकलें लगायी जा रही थी कि हेना शहाब किसी दूसरे दल से चुनाव लड़ेंगी। हालांकि इस पर अभी हेना शहाब का भी कोई बयान नही आया है कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन इतना जरुर कहा है कि मैं जरूर चुनाव लड़ूंगी।
[ad_2]
Source link