Gorakhpur News: पशुपालकों के लिए खुशखबरी, नवरात्र के पहले दिन शुरू होगी ज्ञान डेयरी

[ad_1]

Chief Minister will inaugurate Gyan Dairy on the first day of Navratri

ज्ञान डेयरी प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचीं सीईओ गीडा अनुज मलिक।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


गोरखपुर जिले में गीडा क्षेत्र में लगी ज्ञान डेयरी प्लांट का उद्घाटन 15 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। नवरात्र के पहले दिन होने वाले इस कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को गीडा सीईओ ने प्लांट का निरीक्षण किया।

गीडा सेक्टर-26 में 20,067 वर्ग मीटर में ज्ञान डेयरी की स्थापना की गई है। पिछले साल ही इसका निर्माण कार्य आरंभ हुआ था। कंपनी यहां दूध की पैकेजिंग के अलावा छाछ, लस्सी, दही तथा दूध से बने अन्य उत्पाद भी बनाएगी। इसके लिए हर दिन पांच लाख लीटर दूध की आवश्यकता पड़ेगी। दूध की पूर्ति के लिए कंपनी ने गोरखपुर के अलावा अगल-बगल के जिलों के पशुपालकों से भी अनुबंध किया है।

कंपनी के महाप्रबंधक जीपी तिवारी ने बताया कि प्लांट के उद्घाटन के लिए समय मिल गया है। उद्घाटन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्लांट शुरू करने से पहले ट्रायल किया जा रहा है। चार दिन में ट्रायल भी पूरा हो जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *