वाराणसी: राजघाट पर गूंजा ‘गंगा की सफाई ही गंगा की पूजा है’, नमामि गंगे ने चलाया सफाई अभियान

[ad_1]

Cleaning of Ganga is worship of Ganga' echoed at Rajghat, Namami Gange started cleaning campaign

राजघाट पर गूंजा ‘गंगा की सफाई ही गंगा की पूजा है’
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शनिवार को राजघाट के गंगा तट पर गंगा स्वच्छता की गूंज सुनाई पड़ी। नमामि गंगे के सदस्यों ने ‘ गंदगी है तो बीमारी है, सफाई है तो स्वास्थ्य है ‘ का संदेश देकर गंगा तट की सफाई की।  गंगा किनारे स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी को जागरूक किया। ‘ गंगा की सफाई ही गंगा की पूजा है ‘ – ‘ गंगा अविरल निर्मल होगी, यही हमारा नारा है ‘ हम नहीं रुकेंगे – हम स्वच्छ करेंगे ‘  के जागरूकता भरे शब्द सुनकर लोगों ने गंगा किनारे गंदगी न करने का संकल्प लिया।

पॉलिथीन मुक्त गंगा घाट के लिए अपील की गई। लाउडस्पीकर द्वारा लोगों को गंदगी न करने पॉलिथीन में भरकर पूजन सामग्रियां गंगा में विसर्जित न करने की अपील की गई। गंगा में साबुन एवं शैंपू लगाकर स्नान कर रहे लोगों को ऐसा न करने की ताकीद की गई।

काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने जागरूक करते हुए कहा कि हमारी आस्था और अर्थव्यवस्था गंगा और उनके घाटों की स्वच्छता के प्रति सभी को सजग होना पड़ेगा। हमें खुद को बदलना होगा तभी चंहुओर स्वच्छता होगी। हमको खुद अपनी तरफ से पहल करनी होगी। सरकार के साथ आम लोगों को भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। काशी के लोग अगर गंगा के प्रति अपनी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता दिखाएं तो गंगा को अविरल और निर्मल होने से कोई नहीं रोक सकता। आयोजन में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला महानगर सहसंयोजक बीना गुप्ता, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा आदि उपस्थित रहे ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *