वीआईपी नंबरों का क्रेज: डेढ़ लाख रुपये की बाइक… 50 हजार का नंबर; परिवहन विभाग की चांदी

[ad_1]

Craze for VIP numbers of vehicles increasing revenue of transport Department in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


लोगों में वाहनों के लिए वीआईपी नंबरों के क्रेज के साथ परिवहन विभाग का राजस्व भी बढ़ा है। बरेली में तीन सीरीज के वीआईपी नंबरों के जरिये परिवहन विभाग ने तीन महीने में करीब 63 लाख का राजस्व जुटाया है। कार के लिए सबसे ज्यादा मांग 0009 और 0001 जैसे नंबरों की है। जिले में 232 वाहनों को मनपसंद नंबरों के जरिये परिवहन विभाग को 36.95 लाख रुपये राजस्व मिला है। 

लोग वाहन खरीदने के साथ उस पर मनमाफिक रजिस्ट्रेशन नंबर भी चाहते हैं। परिवहन विभाग इसका ख्याल रखने के साथ अपने राजस्व को भी बढ़ा रहा है। जिले में इस वर्ष बीई, बीवी और बीडब्ल्यू सीरीज के नंबर जारी किए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- UP: सद्दाम से निभाई दोस्ती… न खोली हिस्ट्रीशीट न लगाई चार्जशीट; किरकिरी के बाद अब बरेली पुलिस करेगी ये काम

इन तीन सीरीज में 232 वाहनों से परिवहन विभाग को 36.95 लाख रुपये राजस्व मिला चुका है। 593 नंबर उस श्रेणी में भी हैं जो बुक किए गए हैं, लेकिन यह वीआईपी नहीं है। वाहन स्वामी इन नंबरों पर रजिस्ट्रेशन चाहते हैं। ऐसे नंबरों से परिवहन विभाग 19.89 लाख रुपये राजस्व जुटा चुका है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *