Motihari: पूर्व पंचायत समिति सदस्य बच्चा पासवान हत्याकांड; मादक पदार्थ के साथ मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

[ad_1]

Main accused of former Panchayat Samiti member Bacha Paswan murder case arrested in Motihari

जानकारी देते एसपी कांतेश मिश्रा।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार


मोतिहारी पुलिस ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य बच्चा पासवान हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को पिस्टल, गोली और मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से छह कांड का भी खुलासा हुआ है। 

एसपी कांतेश मिश्रा को सूचना मिली की बच्चा पासवान की हत्या के बाद कई लोगों से फोन कर रंगदारी की मांग करने वाला मुख्य अभियुक्त अभिषेक स्वर्णकार आदापुर थाना क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलने के साथ ही रक्सौल एसडीओपी धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम बना कर सभी थाने को अलर्ट कर नाकेबंदी कर जांच शुरू की गई। 

वाहन जांच के क्रम में आदापुर थाना क्षेत्र के मूर्तिया साईफन के समीप एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल चालक भागने लगा, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा लिया। उसके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस एवं मादक पदार्थ बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम अभिषेक स्वर्णकार है। पूछताछ में उसने बच्चा पासवान की हत्याकांड के अलावा जुलाई 2023 में हुए सोना लूट का कांड, सितंबर, 2023 को डॉक्टर व्यवसाई से मांगी गई रंगदारी, नवम्बर 2021 में रंगदारी का कांड वांछित और 2021 में हुए लूट कांड में फरार चल रहा था।

इन कांड में बेल पर था

रक्सौल थाना अंतर्गत वर्ष 2019 में डकैती का कांड और आर्म्स एक्ट का कांड में जेल से बेल पर है। वहीं, दरपा थाना अंतर्गत वर्ष 2020 में आर्म्स एक्ट का कांड में जेल गया, इन तीनों कांड में बेल पर है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *